17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news स्मार्ट बाज़ार का एक्सचेंज ऑफर, पुराने सामान के बदले ₹100 प्रति किलो...

स्मार्ट बाज़ार का एक्सचेंज ऑफर, पुराने सामान के बदले ₹100 प्रति किलो तक का कूपन

9

खुदरा ग्राहकों को राहत देने और स्मार्ट खरीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्मार्ट बाज़ार ने देशभर में ‘स्मार्ट बाज़ार एक्सचेंज’ अभियान की शुरुआत की है। यह विशेष ऑफर 13 फरवरी से 29 मार्च तक चलेगा और देश के 500 से अधिक शहरों में मौजूद 980+ स्टोर्स में लागू होगा।

इस एक्सचेंज ऑफर के तहत ग्राहक अपने पुराने अखबार, इस्तेमाल किए कपड़े और पुराने बर्तन स्मार्ट बाज़ार स्टोर पर देकर ₹100 प्रति किलो तक का स्टोर कूपन प्राप्त कर सकते हैं। यह कूपन आगे की खरीदारी में इस्तेमाल किया जा सकेगा।

कहां होगा इस्तेमाल?

कंपनी के अनुसार, यह स्टोर कूपन

  • किराना और दैनिक जरूरत का सामान
  • घरेलू उपयोग की वस्तुएं
  • फैशन और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स

जैसी विभिन्न श्रेणियों में रिडीम किया जा सकता है। इससे ग्राहकों को रोज़मर्रा की खरीदारी में सीधी बचत मिलेगी।

देशव्यापी अभियान

स्मार्ट बाज़ार का यह अभियान देशभर में एक साथ लागू किया गया है। कंपनी का दावा है कि इससे न सिर्फ ग्राहकों को आर्थिक फायदा होगा, बल्कि पुराने और अनुपयोगी सामान के दोबारा उपयोग को भी बढ़ावा मिलेगा।

कंपनी का बयान

स्मार्ट बाज़ार के सीईओ दामोदर मॉल ने कहा, “इस पहल का मकसद ग्राहकों को उनके रोज़मर्रा के खर्च को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद करना है। पुराने और बेकार पड़े सामान को जरूरत की चीज़ों में बदलकर ग्राहक सीधी बचत कर सकते हैं।”

‘स्मार्ट बाज़ार एक्सचेंज’ ऑफर एक तरफ जहां ग्राहकों को आर्थिक राहत देता है, वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार उपभोग और रीसाइक्लिंग को भी बढ़ावा देता है। आने वाले डेढ़ महीने तक यह ऑफर ग्राहकों के लिए किफायती खरीदारी का बड़ा मौका साबित हो सकता है।