17.6 C
New York
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood जबरदस्त एक्शन और रोमांस के साथ हाजिर है सिध्दार्थ-रितेश के मरजांवा का...

जबरदस्त एक्शन और रोमांस के साथ हाजिर है सिध्दार्थ-रितेश के मरजांवा का ट्रेलर

14

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख और तारा सुतारिया की फिल्म मरजावां का पहले पोस्टर रिलीज हुआ था। लेकिन अब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में रोमांस और एक्शन का जबरदस्त तड़का देखने को मिलने वाला है। फिल्म मरजावां 8 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म में रकुल प्रीत सिंह भी अहम रोल में हैं।

फिल्म में पहली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया की जोड़ी बनी है। वहीं रितेश देशमुख विलेन बने हैं। मरजावां में रितेश देशमुख पहली बार बौने शख्स का रोल निभा रहे हैं। फिल्म के डायलॉग और पंच दमदार हैं। ट्रेलर की शुरुआत ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के एक्शन सीन्स से होती है। राउडी हीरो के रोल में सिद्धार्थ पूरी तरह परफेक्ट लग रहे हैं। वहीं एक बार फिर रितेश का विलेन अंदाज दर्शकों का दिल जीत रहा है।