17.6 C
New York
Friday, February 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood साहो के लिए श्रध्दा ने ली इतनी फीस

साहो के लिए श्रध्दा ने ली इतनी फीस

7

साउथ की सुपरहिट फिल्म बाहुबली के बाद प्रभास की एक्शन थ्रिलर फिल्म साहो को लेकर दर्शक काफी उत्सुक हैं। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। अब प्रभास के फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

साहो में प्रभास के अपोजिट श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। इस फिल्म से वह टॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। चर्चा है कि श्रद्धा ने फिल्म के लिए भारी भरकम फीस वसूली है। बताया जा रहा है कि श्रद्धा कपूर ने साहो के लिए 7 करोड़ रुपये मेहनताना लिया है।

साउथ सिनेमा में किसी एक्ट्रेस के लिए इतनी फीस की मांग करना बड़ी बात है। हिट फिल्में देनी पड़ती है और इसमें कई साल लग जाते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि साउथ इंडस्ट्री के लिए श्रद्धा नई हैं। भले ही वह बॉलीवुड में खुद को स्थापित करने में कामयाब हो चुकी हैं, लेकिन पहली साउथ फिल्म के लिए इतनी बड़ी रकम लेना हर किसी के लिए चौंकाने वाला है। एक तमिल वेबसाइट के अनुसार, बॉलीवुड में एक फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर आम तौर  पर 2 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।