17.6 C
New York
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news वरिष्ठ पत्रकार एमएस मणि का निधन

वरिष्ठ पत्रकार एमएस मणि का निधन

9

  : वरिष्ठ पत्रकार और ‘कला कौमुदी’ दैनिक के मुख्य संपादक एमएस मणि (78) का आयु संबंधी बीमारियों से ग्रस्त होने के कारण मंगलवार को यहां निधन हो गया। मणि के परिवार में पत्नी डॉ‍ कस्तूरी मणि, बेटी वल्सा मणि और ‘कला कौमुदी’ के प्रबंध निदेशक और संपादक बेटे सुकुमारन मणि हैं। मणि ‘केरला कौमुदी’ के पूर्व संपादक और पद्म भूषण के़ सुकुमारन के पुत्र थे।

‘केरला कौमुदी’ से वर्ष 1961 में बतौर कार्यालय संवाददाता अपने करियर की शुरुआत करने वाले एमएस मणि को एक साल के भीतर ही दिल्ली में संसद संवाददाता बनाकर भेज दिया गया था। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर शोक प्रकट करते हुए इसे एक बड़ी क्षति बताया है।