17.6 C
New York
Monday, February 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news पत्नी को हंसकर बात करते देख पत‍ि ने उड़ाई सब्जी बेचने वाले...

पत्नी को हंसकर बात करते देख पत‍ि ने उड़ाई सब्जी बेचने वाले की गर्दन..

4

 आपने कई हत्या के मामले के बारे में सुना होगा लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मामले के बारे में बताने जा रहे जो बेहद अजीब हैं। राजस्थान के राजसमंद ज‍िले में एक अजीब हत्याकांड का मामला सामने आया है। यहां रहने वाले एक शख्स ने एक सब्जी वाले की स‍िर्फ इसल‍िए हत्या कर दी क्योंक‍ि पत्नी ने सब्जी वाले से हंसकर बात कर ली थी।

राजस्थान के एक गांव में 27 साल के नैना स‍िंह ने 48 साल के सब्जी बेचने वाले लक्ष्मण स‍िंह की स‍िर्फ इसल‍िए हत्या कर दी क्योंक‍ि पत्नी ने उससे हंस कर बात की थी। पुल‍िस ने आरोपी को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया है। साक्ष्य जुटाने के लिए शाम को पुलिस ने डॉग स्क्वायड तथा एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया।

नैना स‍िंह ने रव‍िवार देर शाम को कालादेह में रहने वाले लक्ष्मण सिंह की हत्या कर दी। लक्ष्मण स‍िंह सब्जी बेचता था। लक्ष्मण ने घटना वाली शाम आरोपी के घर के बाहर आते ही सब्जी के ल‍िए आवाज लगाई थी। तभी आरोपी बाहर न‍िकला और गर्दन पर दो वार स‍िर काटा डाला। पहला वार कान के पास तो दूसरा वार सीधा गर्दन पर कर स‍िर को धड़ से अलग कर द‍िया।

आरोपी नैना सिंह शंकालु स्वभाव का बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सब्जी वाले से पत्नी का हंस कर बात करना आरोपी को इतना नागवार गुजरा क‍ि उसने सब्जी बेचने वाले का सिर ही काट दिया। आरोपी किसी भी व्यक्ति का घर पर आना-जाना होता तो विरोध करने लगता था। वह हमेशा चिड़चिड़ा रहता था।

रविवार देर शाम हुए इस मामले में 2 दिन में एसपी भुवन भूषण यादव की मध्यस्थता में बात कर मंगलवार दोपहर को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा। ये मामला राजस्थान के राजसमंद ज‍िले में भीम की थानेटा पंचायत के बड़ों की रेल जगह का है।