17.6 C
New York
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood शकुंतला देवी में विद्या बालन की बेटी का किरदार करेंगी सान्या मल्होत्रा,...

शकुंतला देवी में विद्या बालन की बेटी का किरदार करेंगी सान्या मल्होत्रा, ऐसा होगा लुक

5

फिल्म दंगल से बॉलीवुड में कदम रखने वाली साथ ही बधाई हो और फोटोग्राफ में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकीं एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने फैंस के दिल में खास जगह बना ली है। एक बार फिर अपने एक्टिंग से सबका दिल जीतने के लिए सान्या जल्द ही शकुंतला देवी बायोपिक में नजर आएंगी। फिल्म के नए पोस्टर में सान्या का नया लुक सामने आया है।

शकुंतला देवी फिल्म में सान्या, विद्या बालन की बेटी अनुपमा बनर्जी का रोल प्ले कर रही हैं। इस रोल के लिए सान्या पहली बार स्ट्रेट बालों में नजर आएंगी। उनका यह नया लुक उन्हें काफी यंग लुक दे रहा है। सान्या ने फिल्म के दो पोस्टर्स अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, “रुकिए, किताब को उसके कवर से जज ना करें, इसके पीछे क्या है जानने के लिए हमसे जुड़े रहें- कल”।