17.6 C
New York
Saturday, January 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood प्रियंका चोपड़ा पर सलमान का तंज, जानिए क्या कहा….

प्रियंका चोपड़ा पर सलमान का तंज, जानिए क्या कहा….

4

बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान कि फिल्म कही-न-कही उनके नाम से भी धमाल मचा देती है। हाल ही में सलमान कि मचअवेटेड फिल्म ‘भारत’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज़ को तैयार है। बात करें फिल्म के स्टारकास्ट कि तो सलमान खान, कटरीना कैफ, दिश पाटनी और सुनील ग्रोवर हैं। इस फिल्म का निर्देशक अली अब्बास जफर ने किया हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर लाइव चैट के जरिए फिल्म को प्रमोट किया। इस दौरान तीनों ने फैंस द्वारा पूछे गए सभी सवालों के जवाब दिए।

जब एक यूजर ने कटरीना से पूछा कि भारत के लिए उन्होंने ‘कुमुद रैना’ के किरदार में ढलने के लिए किस तरह से तैयारी की। इस पर कटरीना ने बताया, ‘मेरे पास खुद को तैयार करने के लिए दो महीने का समय था। फिजिकल अपीयरेंस और हेयरस्टाइल फाइनल होने के बाद सब अपनी जगह पर आ गया’।

कटरीना ने अपनी बात खत्म भी नहीं की थी कि सलमान खान ने बीच में आकर प्रियंका चोपड़ा पर ताना कसा। सलमान बोले, ‘प्रियंका हमें अपना समय नहीं दे पाईं। इससे पहले भी सलमान खान कई बार प्रियंका चोपड़ा के भारत फिल्म को छोड़ने को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं।