17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood नेगेटिव रिव्यूज के बीच साहो ने तीसरे दिन की इतनी कमाई

नेगेटिव रिव्यूज के बीच साहो ने तीसरे दिन की इतनी कमाई

1

बाहुबली एक्टर प्रभास की फिल्म साहो रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर नेगेटिव रिव्यूज मिलने लगे। हालाकि इसके बावजूद भी फिल्म जबरदस्त कमाई करने में कामयाब हो रही है। हिंदी वर्जन ने पहले दिन 24.40 करोड़ की कमाई के बाद साहो ने कई बॉलीवुड फिल्मों का ओपनिंग डे रिकॉर्ड तोड़ा है। साहो ने तीसरे दिन बाकी दो दिनों के मुकाबले ज्यादा कमाई की है। रविवार को फिल्म ने 29.48 करोड़ कमाए।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक साहो का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन 79.08 करोड़ है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- ”साहो बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। तीसरे दिन की कमाई में भारी उछाल आया। ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने कमाल का कलेक्शन किया है। दूसरे सर्किट में भी कमाई अच्छी रही है। शुक्रवार को साहो ने 24.40 करोड़, शनिवार को 25.20 करोड़ और रविवार को 29.48 करोड़ कमाए। भारतीय बाजार में हिंदी वर्जन में मूवी का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन 79.08 करोड़ है”।