17.6 C
New York
Friday, January 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news यूक्रेन पर रूस ने बैलेस्टिक मिसाइलों से किया हमला, पुतिन ने अमेरिका...

यूक्रेन पर रूस ने बैलेस्टिक मिसाइलों से किया हमला, पुतिन ने अमेरिका व नाटो को भी खुली धमकी दी है कि वे कोई दखल न दें

3

रूस ने गुरुवार को पड़ोसी देश यूक्रेन पर हमला बोल दिया। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका समेत कई देशों द्वारा लगाई गई पाबंदियों की परवाह किए बगैर यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का एलान कर दिया। इसके बाद यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई शहरों में बमबारी की खबर है। बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला किया जा रहा है। यूक्रेन पर रूस ने बैलेस्टिक मिसाइलों से किया हमला, पुतिन ने अमेरिका व नाटो को भी खुली धमकी दी है कि वे कोई दखल न दें वरना इतिहास का सबसे खराब अंजाम भोगने की चेतावनी दी।

यूक्रेन पर रूस की तरफ से हवाई हमले भी किए जा रहे हैं. रूस की सेना ने बताया है कि उन्होंने यूक्रेन के सैन्य और हवाई अड्डों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ यूक्रेन ने सख्त तेवर दिखाते हुए कहा है कि वह हार मानने वाला नहीं है।

यूक्रेन के विदेश मंत्री ने सुरक्षा परिषद की बैठक में दुनिया से पुतिन को रोकने की गुहार लगाई। उन्होंने यह भी कहा कि हम आत्म रक्षा करेंगे और जीतेंगे। यूक्रेन के विदेश मंत्री ने यूएन में दुनियाभर के देशों से कहा कि वे रूस के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करें। रूस पर पाबंदियां और सख्त करें। यूक्रेन के लिए हथियार, उपकरण, वित्तीय व मानवीय सहायता भेजें। यूरोप व दुनिया का भविष्य दांव पर है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक जारी है। इसमें रूस की कार्रवाई व यूक्रेन के हालात पर सभी देश अपनी राय रख रहे हैं। इसके बाद परिषद किसी फैसले पर पहुंच सकती है।

बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि यूक्रेन में कई जगहों पर धमाके हुए हैं। इसमें यूक्रेन की राजधानी कीव पर तो क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला होने की जानकारी मिली थी। यूक्रेन की राजधानी कीव के बाद वहां Odessa, Kharkiv, Donetsk में कई धमाके सुनाई दिए थे. हमलों में रूस बैलेस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल कर रहा है। यूक्रेन या नाटो द्वारा अब तक किसी जवाबी सैन्य कार्रवाई की खबर नहीं है।

रूस और यूक्रेन के बीच बीते कुछ दिनों से तनातनी थी, लेकिन गुरुवार सुबह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में ‘सैन्य अभियान’ की घोषणा कर दी। यूक्रेन की सेना से हथियार डालने का आह्वान किया। पुतिन ने कहा कि यूक्रेन में विशेष मिलिट्री ऑपरेशन की हमारी योजनाओं में यूक्रेन के क्षेत्र पर कब्जा करना शामिल नहीं है।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की भी रूसी हमले पर प्रतिक्रिया आई है। बाइडेन बोले कि इस जंग व खूनखराबे के लिए रूस जिम्मेदार होगा। अमेरिका और उसके सहयोगी एकजुट और निर्णायक तरीके से जवाब देंगे। दुनिया इसके लिए रूस को जवाबदेह ठहराएगी। यूक्रेन पर रूस की कार्रवाई पर चीन की प्रतिक्रिया भी आई है। UN में चीनी राजदूत Zhang Jun ने कहा कि संयम बरतकर टेंशन को ज्यादा बढ़ने से रोकना चाहिए। यूक्रेन की राजधानी कीव एयरपोर्ट खाली कराया गया। उड़ानें रोकने की खबर।