17.6 C
New York
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood एक बार फिर नजर आ सकती है रानी और अभिषेक की जोड़ी…

एक बार फिर नजर आ सकती है रानी और अभिषेक की जोड़ी…

3

साल 2005 में आई सुपरहिट फिल्म ‘बंटी और बबली’ एक बार फिर से लोगों को मनोरंजित करने आ रही है। इस फिल्म के सीक्वल के आने की तैयारी हो रही है। फिल्म के सीक्वल को ‘बंटी और बबली अगेन’ टाइटल दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीक्वल में रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन की जोड़ी नजर आएगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक़ मुंबई में जून के पहले हफ्ते से फिल्म की शूटिंग शुरू होने की संभावनाएं हैं। यह भी कहा जा रहा है कि काफी वक्त से सीक्वल की तैयारी चल रही थी। अब जाकर चीजें सही हुई हैं। निर्माताओं ने फिल्म की ओरिजिनल स्टारकास्ट को ही रिपीट करने का फैसला लिया है।

बता दें कि रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन दोनों आख़िरी बार फिल्म ‘लागा चुनरी में दाग’ में साथ नजर आए थे। हालांकि 2007 में रिलीज हुई ये फिल्म पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इतना ही नहीं, ‘बंटी और बबली’ के समय से ही अभिषेक और रानी के अफेयर की भी खबरें सुर्ख़ियों में थीं।

यदि आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-