17.6 C
New York
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news रांची/ खुद को कानून से ऊपर मानने वाले आज जमानत मांग रहे...

रांची/ खुद को कानून से ऊपर मानने वाले आज जमानत मांग रहे हैं- पीएम मोदी

4

झारखंड की राजधानी रांची पहुंचकर पीएम मोदी ने विशाल रैली को संबोधित किया। साथ ही कई बड़ी विकास योजनाओं की शुरूआत भी की। रांची के रण से आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘किसान जनधन’ योजना की शुरूआत की। साथ ही पीएम मोदी कांग्रेस नेताओं पर भी निशाना साधते नजर आए। पीएम मोदी ने कहा कि मैंने कामदार सरकार देने का वादा किया था, जो पूरा किया, पर अभी तो ट्रेलर था, फिल्म बाकी है। साथ ही विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि खुद को कानून से ऊपर मानने वाले आज जमानत मांग रहे हैं।