17.6 C
New York
Sunday, February 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Ramayan ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला...

Ramayan ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला प्रोग्राम बना

3

दूरदर्शन पर दिए जा रहे Ramayan सीरियल ने इतिहास रच दिया है। रामायण के 16 अप्रैल के एपिसोड को दुनियाभर में 7.7 करोड़ लोगों ने देखा। इस तरह वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम करते हुए Ramayan दुनिया में एक दिन में सबसे ज्यादा देखा जाने वाले मनोजन प्रोग्राम बन गया है। प्रसार भारती ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

बता दें, कोरोना वायरस से कारण लॉकडाउन लगने के बाद मांग उठी थी कि Ramayan का पुनः प्रसारण किया जाए। इसके बाद से करोड़ों लोग Ramayan सीरियल देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इस सीरियल और इससे जुड़े पात्रों की लगातार चर्चा है।

हाल ही में प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने ट्वीट कर बताया था कि साल 2015 से लेकर अब तक जनरल एंटरटेनमेंट कैटगरी (सीरियल्स) के मामले में Ramayan सीरियल टॉप पर है। साल 2015 से अब तक का सबसे अधिक टीआरपी जनरेट करने वाला हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट शो भी Ramayan सीरियल है।

लॉकडाउन के कारण हर दिन सुबह 9 से 10 बजे और रात में भी 9 से 10 बजे Ramayan का प्रसारण हो रहा है। अभी उत्तर रामायण चल रही है, जिसमें लव और कुश के प्रसंग खूब पसंद किया जा रहा है। मंगलवार शाम प्रसारित एपिसोड में दिखाया गया कि माता सीता ने अपने बच्चों को कैसे संस्कार दिए हैं।