17.6 C
New York
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood राकेश रोशन को पसंद आई ऋतिक की वॉर, टीम को दी बधाई

राकेश रोशन को पसंद आई ऋतिक की वॉर, टीम को दी बधाई

4

एक्शन फिल्म वॉर ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की कमाई से कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने भारत में पहले दिन 53.35 करोड़ की धमाकेदार कमाई की। तीन भाषाओं में रिलीज हुई वॉर पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। वॉर ने फर्स्ट डे कलेक्शन के मामले में ठग्स ऑफ हिंदोस्तान और बाहुबली 2 के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।

ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर की सक्सेस से उनके पिता राकेश रोशन भी काफी खुश हैं। दिग्गज एक्टर राकेश रोशन ने एक खास बातचीत में वॉर के फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा- ”ये गर्व का क्षण है। मैं यशराज फिल्म्स की पूरी टीम को बधाई देता हूं। वॉर एक सुपर एंटरटेनर मूवी है”।