17.6 C
New York
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news राजा रघुवंशी हत्याकांड में पत्नी की भी संलिप्तता, मेघालय DGP का बयान!

राजा रघुवंशी हत्याकांड में पत्नी की भी संलिप्तता, मेघालय DGP का बयान!

9

मेघालय: राजा रघुवंशी की हत्या मामले में एक चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। मेघालय के पुलिस महानिदेशक (DGP) आई नोंगरांग ने बयान जारी कर कहा है कि इस मामले में राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी की भी कथित संलिप्तता पाई गई है।

DGP आई नोंगरांग के मुताबिक, शुरुआती जांच में कुछ ऐसे सबूत मिले हैं, जिनसे यह संकेत मिलता है कि सोनम रघुवंशी की भूमिका हत्या की साजिश में हो सकती है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जाँच और तेज कर दी है।

फिलहाल पुलिस ने सोनम रघुवंशी से पूछताछ शुरू कर दी है और जल्द ही इस मामले में और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि राजा रघुवंशी की हत्या ने राज्य भर में सनसनी मचा दी थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्या की वजह आपसी विवाद और पारिवारिक कलह हो सकती है, हालांकि इस दिशा में भी जांच जारी है।