17.6 C
New York
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news 36वें जन्मदिन पर निक ने प्रियंका को दिया ये सरप्राइज…

36वें जन्मदिन पर निक ने प्रियंका को दिया ये सरप्राइज…

8

: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को अपना 36वां जन्मदिन मनाएंगी। बहुत ही कम लोग जानते है कि प्रियंका ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत तमिल से की थी। उन्होंने पहली बार स्क्रीन पर तमिल फिल्म ‘थमिजहन’ में काम किया था। इस फिल्म में न केवल प्रियंका ने अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा बल्कि एक गाने में भी नजर आई थी। 15 साल के इस सफर में प्रियंका ने न केवल बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी जगह बना ली है।

मिस.वर्ल्ड का खिताब जीतने से पहले प्रियंका चोपड़ा दलेर महंदी के एक गाने में भी नजर आई थी, उस समय प्रियंका लगभग 17 साल की थी और पी.सी. ऐसी पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जिन्हें ‘फोब’ मैग्जीन से सबसे ज्यादा कमाने वाले स्टार्स में जगह मिली। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ अफेयर की खबरों को लेकर काफी चर्चा में रहीं।

सूत्रों के मुताबिक कपल जल्द ही शादी भी कर सकते हैं। प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ बर्थडे के पहले भी काफी समय बिताया था।खबर यह भी है की निक ने अपनी लेडी लव के लिए कुछ खास प्लान कर रखा है हालांकि  प्रियंका चोपड़ा और निक अपने अमेरिकन टी.वी शो ‘Isn’t it Romantic’ की शूटिंग में बिजी है। एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार निक ने प्रियंका चोपड़ा के लिए स्पेशल बर्थडे प्लान किया है। खबरों के मुताबिक, निक प्रियंका को उनके स्पेशल बीच डेस्टिनेशन पर लेकर जाएंगे और उन्होंने इसके लिए बुकिंग भी कर ली है।

अब प्रियंका के सारे फैंन्स देखना चाहते हैं निक अपनी लेडी लव के लिए क्या खास करेंगे और हमारी यही दुआ है प्रियंका अपने करियर में और ऊंचाईयाँ छूएं और ऐसे ही लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाती रहें।

 

पत्नी से ‘रेप’ गुनाह क्यों नहीं? – यह भी देखें