17.6 C
New York
Tuesday, February 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news सिख नव वर्ष की शुरुआत पर प्रधानमंत्री ने दी देशवासियों को बधाई

सिख नव वर्ष की शुरुआत पर प्रधानमंत्री ने दी देशवासियों को बधाई

5

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देशवासियों को सिख नव वर्ष की बधाई दी और कामना की कि सिख गुरुओं की शिक्षाओं का प्रकाश पूरे विश्व को जगमग करता रहे।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सिख नव वर्ष के शुभारंभ पर बधाई। वाहे गुरु सबको उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद दें। गुरु साहिब की शिक्षाओं का प्रकाश पूरे विश्व को जगमगाता रहे।’’

प्रधानमंत्री ने पंजाबी में भी अपनी शुभकामनाएं ट्वीट की।

सिख सम्प्रदाय नानकशाही कैलेन्डर का अनुसरण करता है। सिख नव वर्ष एवं चैत माह संक्रान्ति पर्व को सिख समुदाय के लोग बेहद श्रद्धा के सत्कार के साथ मनाते हैं।