17.6 C
New York
Tuesday, February 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news करण जौहर की ‘तख्त’ को लेकर चल रही तैयारियां, दिख सकते है...

करण जौहर की ‘तख्त’ को लेकर चल रही तैयारियां, दिख सकते है रणवीर और जाह्नवी साथ…

11

 : बॉलीवुड जगत के जाने-माने निर्देशक करण जौहर की फिल्म ‘तख्त‘ को आने में अभी काफी समय है। लेकिन अभी से इस फिल्म की काफी चर्चा शुरू हो गई है। मगर आपको बता दें इस फिल्म से जुड़े कलाकारों का नाम तय नहीं हो पाया है।

बता दें, पहले खबर ये आई थी कि इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की जोड़ी दर्शकों को दिखाई देगी, लेकिन करण जौहर की इस फिल्म में रणवीर और आलिया नहीं बल्कि रणवीर सिंह और जाह्नवी कपूर की जोड़ी साथ में नजर आएगी।

आलिया के साथ विक्की कौशल साथ में नजर आएंगे। वैसे इन दोनों की जोड़ी फिल्म ‘राज़ी’ में नजर आ चुकी है, जो दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म ने काफी अच्छा कलेक्शन भी किया था।

आपको बता दें कि रणवीर सिंह और जाह्नवी कपूर की जोड़ी फिल्म ‘सिंबा’ में बनने वाली थी। फिर बाद में  इस फिल्म के लिए सारा अली खान को कास्ट कर लिया गया था।

ख़बर है कि वरुण धवन की आने वाली फिल्म रणभूमि जिसके लिए अभी तक मेन लीड एक्ट्रेस चुनी नहीं गई थी उसमें जाह्नवी कपूर को कास्ट कर लिया गया है। इसी बीच धड़क के निर्देशक शशांक खेतान का कहना हैं कि वह जाह्नवी के काम से काफी प्रभावित हैं तो पूरी उम्मीद की जा रही है कि ‘तख्त’ फिल्म में वहीं फाइनल होंगी।

अगर आप पत्रकारिता जगत से जुड़ना चाहते हैं तो हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से संपर्क करें

यह भी देखें-