17.6 C
New York
Friday, January 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Crime प्रतापगढ़ः बुलडोजर लेकर घर पहुंची पुलिस तो दो घंटे में रेप आरोपी...

प्रतापगढ़ः बुलडोजर लेकर घर पहुंची पुलिस तो दो घंटे में रेप आरोपी ने कर दिया सरेंडर

5

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में रेप के एक फरार आरोपी को पुलिस ने महज दो घंटे में घुटने पर ला दिया। रेलवे स्टेशन पर सार्वजनिक शौचालय में महिला से बलात्कार के आरोपी को सरेंडर कराने की जब तमाम कोशिशें नाकाम हुईं तो पुलिस के अफसरों ने बड़ा तरीका निकाल लिया। आरोपी के मकान पर पुलिस के अफसर बुलडोजर लेकर पहुंच गए और चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे में सरेंडर नहीं कराया तो उसका घर गिरा दिया जाएगा।

आपको बता प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन के परिसर में शनिवार को शौचालय संचालक ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया था। फरार हो गया। मामला संज्ञान में आने के बाद रेलवे पुलिस और यूपी पुलिस के अफसर आरोपी को ढूंढने में जुटे गए।घर से लेकर तमाम जगहों तक जब आरोपी का पता न चला तो अफसर उसके घर पर बुलडोजर लेकर पहुंच गए।

अधिकारियों ने आरोपी के परिवार को चेतावनी दी कि अगर वह 24 घंटे के अंदर सरेंडर नहीं करता है तो उसका घर गिरा दिया जाएगा। इस धमकी का असर ऐसा हुआ कि बस 2 घंटे बाद आरोपी के शहर के भगवा चुंगी पर होने की जानकारी पुलिस को मिल गई। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रतापगढ़ पुलिस का यह तरीका अब जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है, लोगों का कहना है कि हर अपराधी के साथ अगर ऐसा ही सलूक हो तो प्रदेश में किसी की भी गलत काम करने की हिम्मत ही नहीं होगी।