17.6 C
New York
Tuesday, February 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर की फिल्म ‘धड़क’ का पोस्टर लॉन्च

श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर की फिल्म ‘धड़क’ का पोस्टर लॉन्च

5

श्रीदेवी के निधन के बाद जान्हवी को फिल्म की शूटिंग करने में काफी दिक्कत आ रही थी।

ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म धड़क का एक नया पोस्टर रिलीज किया गया है। ये पोस्टर पहले रिलीज किए गए पोस्टर्स से काफी अलग है। पोस्टर में फिल्म की रिलीज़ की भी डेट दी गयी है. साथ ही पोस्टर में ईशान और जान्हवी के बीच एक खुबसूरत केमेस्ट्री देखने को मिल रही है.

श्रीदेवी के निधन के बाद जान्हवी को फिल्म की शूटिंग करने में काफी दिक्कत आ रही थी। अचानक से मिले इस झटके ने जान्हवी को झंझोड़ कर रख दिया। इसके बावजूद जल्द ही उन्होंने अपने आप को संभाला और शूटिंग पर वापस लौटी। वहीं शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर भी इस फिल्म से अपना डेब्यू कर रहे हैं।

फिल्म के डायरेक्टर शशांक खेतान ने अपने ट्विटर अकाउंट से फिल्म का पोस्टर शेयर किया और साथ ही इसके जरिए फिल्म के रिलीज़ होने की डेट भी बताई. वहीं जान्हवी ने भी इन्स्टाग्राम पर अपनी इस फिल्म का पोस्टर शेयर किया जिसे लगभग 2.5 लाख लोगों ने देखा और पसंद किया।

पहले फिल्म ‘धड़क’ को 6 जुलाई को रिलीज किया जाना था. वहीं अब इसकी रिलीज तारीख 20 जुलाई कर दी गई है। फिल्म को शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है. शशांक इससे पहले बद्रीनाथ की दुल्हनियां का निर्देशन कर चुके हैं। धड़क मराठी फिल्म सैराट का ऑफिशियल रीमेक है।