17.6 C
New York
Sunday, February 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news सीएए विरोधी प्रदर्शन में पुलिस ने फोटो पत्रकार को पीटा

सीएए विरोधी प्रदर्शन में पुलिस ने फोटो पत्रकार को पीटा

2

संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ जारी प्रदर्शन में बृहस्पतिवार को पुलिस ने शहर के एक अखबार के एक फोटो पत्रकार की कथित तौर पर पिटाई कर दी। इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने इस मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

यह घटना तब हुई जब मुंबई प्रेस क्लब के संयुक्त सचिव एवं एक अखबार के फोटो पत्रकार आशीष राजे नागपाड़ा इलाके में शाहीन बाग प्रदर्शन की तर्ज पर हो रहे ‘मुंबई बाग’ प्रदर्शन को कवर कर रहे थे। जब वह प्रदर्शन स्थल पर जा रहे थे तो दो पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर उन्हें धक्का दिया और मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।