17.6 C
New York
Saturday, January 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home desh अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएम मोदी का गुजरात दौरा, महिला पुलिसकर्मियों के...

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएम मोदी का गुजरात दौरा, महिला पुलिसकर्मियों के हाथों होगी सुरक्षा की कमान

30

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 8 मार्च को गुजरात के नवसारी में एक भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस ऐतिहासिक आयोजन की पूरी सुरक्षा व्यवस्था महिला पुलिसकर्मियों के हाथों में होगी, जो देश में पहली बार हो रहा है।

महिला पुलिसकर्मी संभालेंगी सुरक्षा की कमान

गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष सांघवी ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था केवल महिला पुलिसकर्मी संभालेंगी। यह पहल भारत के इतिहास में पहली बार हो रही है।

सुरक्षा दल में शामिल अधिकारी:

  • 2,100 से अधिक महिला आरक्षी
  • 187 महिला उप-निरीक्षक
  • 61 महिला पुलिस निरीक्षक
  • 16 महिला पुलिस उपाधीक्षक
  • 5 महिला पुलिस अधीक्षक
  • 1 महिला पुलिस महानिरीक्षक
  • 1 अतिरिक्त डीजीपी रैंक की महिला अधिकारी

यह टीम नवसारी के वानसी बोरसी गांव में हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेगी।

‘लखपति दीदी सम्मेलन’ को करेंगे संबोधित

पीएम मोदी नवसारी में ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे, जिसमें 1.1 लाख से अधिक महिलाएं शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री 25,000 से अधिक स्वयं सहायता समूहों (SHG) की 2.5 लाख से अधिक महिलाओं को 450 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता वितरित करेंगे।

2,587 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान पीएम मोदी 2,587 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। इस विशेष अवसर पर पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट का संचालन भी महिलाओं को सौंपने की घोषणा की है, जिससे महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया जाएगा। महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह ऐतिहासिक पहल देशभर में प्रेरणा बनेगी।