17.6 C
New York
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news जल्द ही इस फेमस शो में नजर आएंगे पीएम मोदी, इस तारीख...

जल्द ही इस फेमस शो में नजर आएंगे पीएम मोदी, इस तारीख को होगा रिलीज

7

डिस्कवरी चैनल के फेमस शो Man VS Wild में जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नजर आएंगे। दरअसल सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं जिसमें Man VS Wild शो के होस्ट बेयर ग्रिल्स और पीएम मोदी वन्य जीवन के बारे में बारीकी से जानते नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी के साथ Man VS Wild शो का ये एपिसोड शूट हो चुका है और 12 अगस्त को इसका प्रसारण डिस्कवरी चैनल पर रात 9 बजे होगा।

इस पार्क में हुई है एपिसोड की शूटिंग
आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बेयर ग्रिल्स ने इस एपिसोड की शूटिंग उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में की है। वहीं डिस्कवरी चैनल पर पीएम मोदी का यह एपिसोड 180 से अधिक देशों में दिखाया जाएगा।

28 मई को हुआ टीजर रिलीज
बेयर ग्रिल्स ने ट्विटर पर पीएम मोदी के साथ शूट हुए इस एपिसोड के टीजर को शेयर किया जिसमें उन्होंने पीएम मोदी के साथ जंगल की शैर को एक सम्मानीय अनुभव बताया।

शो पर क्या बोले पीएम मोदी!
पीएम मोदी ने भी इस टीजर को ट्विटर पर शेयर किया। पीएम मोदी ने इसे शेयर करते हुए लिखा कि ‘भारत- जहां आपको हरे-भरे जंगल, विविध वन्यजीव, खूबसूरत पहाड़ और शक्तिशाली नदियां मिलती हैं।’