17.6 C
New York
Wednesday, February 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home desh प्रधानमंत्री मोदी ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों को उनके राज्य...

प्रधानमंत्री मोदी ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों को उनके राज्य स्थापना-दिवस पर बधाई दी

7

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के लोगों को उनके राज्य स्थापना-दिवस पर बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा “अरुणाचल प्रदेश के लोगों को राज्य स्थापना-दिवस पर बधाई। अरुणाचल प्रदेश जीवंतता और देशभक्ति का पर्याय है। राज्य के लोगों ने अनेक क्षेत्रों में भारत की प्रगति में लगातार योगदान दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि अरुणाचल प्रदेश आने वाले वर्षों में प्रगति की नई ऊंचाइयां तय करता रहे।”

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिजोरम के लोगों को उनके राज्य स्थापना-दिवस पर बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर में कहा “मिजोरम के लोगों को उनके राज्य स्थापना-दिवस पर बहुत-बहुत बधाई। मिजोरम अपने प्राकृतिक सौंदर्य, परिश्रमी राज्यवासियों और शानदार मिजो संस्कृति के लिये जाना जाता है। मेरी कामना है कि आने वाले समय में मिजोरम के लोगों की आकांक्षायें इसी तरह पूरी होती रहें।”

ReadAlso; राखी ने सुनाई अपने घर में पालने वाले एक कुत्ते की कहानी, बोली, खाना भी अपने हाथों से खिलाती थी, फिर भी…