17.6 C
New York
Friday, February 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news पीएम मोदी ने मुरादाबाद सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को सहायता देने का...

पीएम मोदी ने मुरादाबाद सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को सहायता देने का किया ऐलान

9

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुई सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों और घायल लोगों के लिए सहायता राशि दिए जाने को मंजूरी दी। मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल लोगों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने को मंजूरी दी। 

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट करते हुए कहा है “पीएम @नरेन्द्र मोदी  ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों को 50,000 की आर्थिक सहायता राशि दिए जाने को मंजूरी दी।

https://twitter.com/PMOIndia/status/1355827161060364289?s=20