17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news पंचकूला: ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ में बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा...

पंचकूला: ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ में बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा हरियाणा खेल में नंबर1 बनेगा

4

हरियाणा के पंचकुला में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार की शाम यहां ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ की शुरुआत की। खेलों का आयोजन 4 जून से 13 जून तक किया जाएगा। इस अवसर पर शाह ने ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कहा कि खेलो इंडिया कार्यक्रम चार वर्षों में देश भर के खिलाड़ियों को एक मंच देने में सफल रहा है और उन्होंने इसके लिए मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार हरियाणा को इन खेलों के आयोजन का मौका दिया। शाह ने कहा कि हरियाणा देश की खेल राजधानी है।

गृह मंत्री ने कहा, “स्कूली छात्र खेलो इंडिया यूथ गेम्स में जबकि कॉलेज के छात्र खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में भाग ले सकते हैं। अगर आप अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो आपको राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेलने से कोई नहीं रोक सकता।” उन्होंने देश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक दिलाने के लिए हरियाणा के खिलाड़ियों की भी सराहना की।

इस खेलो इंडिया यूथ गेम्स कार्यक्रम में मंत्री अनुराग ठाकुर,बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े भी पहुंचे जिनका हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने भव्य स्वागत किया।

मीडिया से बात करते हुए बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा हरियाणा भारत खेल का कॅपिटल मन जाता है। जिस तरह से हरियाणा खेल में अपनी रूचि दिखा रहा है इससे हरियाणा का एक-एक बच्चा खेल में आगे बढ़ेगा और बढ़िया प्रर्दशन करेगा। और खेल में बच्चों को जो सहायता चाहिए ओ सरकार देती रहेगी। विनोद तावड़े ने हरियाणा सरकार की तारीफ करते हुए कहा जो खिलाड़ी खेल में आगे जाना चाहते है उन्हें सरकार उन्हें मदद दे रही है इससे खेल में हरियाणा बहोत आगे जायेगा।

मंत्री अनुराग ठाकुर ने KheloIndiaYouthGames के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया और इस दौरान उन्होंने कहा भारत दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी का घर है। नए भारत के भाग्य को आकार देने में युवा भारत की निर्णायक भूमिका है। देश हर कोने  से प्रतिभा उमड़ कर एक मैदान में आ खड़ी हुई है। भारत सरकार की इस पहल से हज़ारों उत्साहित बच्चों को एक आशा की किरण दी है, जो सच में अपने सपनो को सच कर देश के लिए खेलना चाहते हैं, उनको अपना परिचय देने की एक जगह दी है।