17.6 C
New York
Thursday, September 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

5

पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया एवं जम्मू कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा पर मोर्टार दागे। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। खबरों के अनुसार बृहस्पतिवार रात गोलाबारी शुरू हुई और शुक्रवार सुबह तक चलती रही। रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पाकिस्तानी सेना ने रात पौने बारह बजे से मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर

छोटे हथियारों से गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।’उन्होंने कहा कि भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ के डेगवार सेक्टर में सीमा पार से गोले दागे और गोलियां चलायीं। पाकिस्तान रेंजर्स ने बृहस्पतिवार को कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी की थी।