17.6 C
New York
Thursday, January 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news एक अनार के हैं हजार फायदे, खून बढ़ाने से लेकर रूप निखारने...

एक अनार के हैं हजार फायदे, खून बढ़ाने से लेकर रूप निखारने में है कारगार

3

: ये तो हम सभी जानते हैं कि अनार खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है। खास बात ये भी है कि इसका स्वाद काफी अच्छा होता है।  अनार बीमारियों का घर नहीं है, बल्कि यह तो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके साथ सबसे अच्छी बात यह है कि यह पूरे साल उपलब्ध रहता है। हालांकि कई लोग पौष्टिक फल की श्रेणी में इस शानदार फल को कम आंकते हैं।

लेकिन आज हम आप को बताते हैं कि अनार किस तरह हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है। अनार के कई बडे़ फायदे हैं, जैसे अगर आपके घर में कोई गर्भवती महिला है तो आप उसे रोज अनार का जूस पिलाएं। इससे उसका बच्चा स्वस्थ पैदा होगा है और उसके बच्चे को कम वजन जैसी बीमारी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

आइए बताते है अनार के फायदे

1- इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। इसलिए यह पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है। साथ ही पेट से संबंधित विभिन्न बीमारियों से भी बचाव करता है।

2- अनार में ऐसे गुण हैं जो कैंसर से शरीर को बचाते हैं। खास तौर पर ब्रेस्ट, प्रोस्टेट और फेफड़ों के कैंसर में अनार के जूस का सेवन करने से बहुत फायदा मिलता है।

3- विटमिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट तत्वों से भरपूर यह फल हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाता है। एंटी ऑक्सीडेंट तत्वों की अधिकता होने के कारण यह खराब कोलेस्ट्रॉल को बढऩे से शुरुआती दौर में ही रोक देता है।

4- इसमें फॉलिक एसिड भी होता है, जिससे उच्च रक्तचाप और एनीमिया का खतरा कम होता है। हीमोग्लोबिन की कमी में अनार का सेवन अच्छा माना जाता है, मगर डायबिटीज के रोगी इसे न लें।

5- अनार खाने से शरीर में खून का प्रवाह ठीक तरह से होता है। यह हार्ट अटैक और हार्ट स्ट्रोक से भी बचाव करता है।

6- अनार का जूस खून को पतला बनाने की विशेषता रखता है, जिससे खून के थक्के नहीं बनते।

7- यह स्ट्रेस लेवल को का$फी हद तक कम करता है। डिप्रेशन में भी इसके सेवन का सुझाव दिया जाता है।

8- यह फल दिमाग के लिए भी बहुत अच्छा होता है। इसके सेवन से अल्ज़ाइमर्स जैसी बीमारियों की आशंका भी कम हो जाती है।

9- यह दांतों को स्वस्थ और मज़बूत बनाने के साथ ही सांस की दुर्गंध भी दूर करता है।

10- गर्भवती स्त्रियों को अनार का जूस ज़रूर पीना चाहिए। यह गर्भस्थ शिशु के लिए फायदेमंद होता है। गर्भावस्था में इसके नियमित सेवन से जन्म के बाद बच्चे को वज़न संबंधी दिक्‍कत नहीं होती है।