17.6 C
New York
Saturday, February 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news एक बार फिर इस फिल्म में धूम मचाएगें डस्की गर्ल भूमि और...

एक बार फिर इस फिल्म में धूम मचाएगें डस्की गर्ल भूमि और आयुष्मान

4

बॉलीवुड मे एक के बाद एक जोङी पर्दे पर लगातार छा सी जाती है। ऐसी ही कुछ जोड़ी को दर्शक खूब पसंद करते हैं। आपको बता दें, कि आयुष्मान खुराना और भूमि की जोडी भी इस अब लिस्ट मे शामिल हो गए। ये साथ दो फिल्मों में काम कर चुके हैं। इसी के बीच अब खबर है कि ये जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाने आने वाली है।

फिल्म ‘बाला‘ में दोनों कलाकार लीड रोल प्ले करते नजर आएंगे। आपको बता दें, इस फिल्म का निर्माण ‘दिनेश विजान’ कर रहे हैं। उन्होंने ही इस खबर की पुष्टि की है और फिल्म की कहानी के बारे में बात करते हुए बताया कि फिल्म समाज की कुछ ऑड चीजों को ध्यान में रखकर बनाई गई है।

 

आपको बता दें, कि आयुष्मान फिल्म में एक मेच्योर शख्स का रोल प्ले करते नजर आएंगे। भूमि फिल्म में एक डस्की गर्ल के रोल में होंगी। फिल्म के माध्यम से ये दिखाया जाएगा कि कैसे हम समाज में रंगों को लेकर भेदभाव करते हैं।

फिल्म के निर्देशक ‘अमर कौसिल’ ने फिल्म के बारे में बात करते हुए बताया- ये फिल्म बताती है कि कैसे समाज में रहने वाले लोग बाहरी सुंदरता के प्रति ज्यादा आकर्षित होते हैं और वे असल इंसान के बारे में नहीं जानना चाहते। फिल्म हमें उल्लासित करेगी और इस विषय में सोचने पर विवश भी करेगी।

 

यदि आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-