17.6 C
New York
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news यूपी की तर्ज पर उत्तराखंड में भी जेसीबी अतिक्रमण पर गरजी

यूपी की तर्ज पर उत्तराखंड में भी जेसीबी अतिक्रमण पर गरजी

10

यूपी की तर्ज पर उत्तराखंड में भी जेसीबी अतिक्रमण पर गरजी, कल ठगोदाम से लेकर तिकोनिया तक जेसीबी गरजी। कल 102 अतिक्रमण हटाए। और आज बरेली रोड नवीन मंडी तक। इस बीच सभी छोटे बड़े अतिक्रमण हटाया गया। करीब 100 से अधिक संख्या आज रही।

शहर में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का अभियान सोमवार को तीनपानी से मंडी तक चला। दोपहर तक चले अभियान में सड़क के एक ओर का कच्चा-पक्का अतिक्रमण जेसीबी से ध्वस्त किया गया। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय व सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के नेतृत्व पुलिस प्रशासन की टीम मोजूद थी। कई जगह टीम को विरोध झेलना पड़ा। बरेली रोड में तीनपानी से मंडी तक अतिक्रमण हटाया गया। अभियान में दो जेसीबी लगी थी।

गौरतलब है कि नगर निगम, प्रशासन व पुलिस टीम पिछले सप्ताह से शहर भर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला रही है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय और सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह ने कहा की अतिक्रमण किसी हालत में बर्दास्त नही किया जाएगा।