17.6 C
New York
Sunday, February 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राहुल गांधी ने महिलाओं के और सफल होने...

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राहुल गांधी ने महिलाओं के और सफल होने की कामना की

6

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को महिला दिवस के मौके पर भारतीय महिलओं के ‘और सफल होने’ की कामना की। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने महात्मा गांधी के इस कथन को भी ट्विटर पर पोस्ट किया, “अगर सशक्त होने का अभिप्राय नैतिक शक्ति से है तो निर्विवाद रूप से महिलाएं पुरुषों की तुलना में श्रेष्ठ हैं।” राहुल गांधी ने कहा,

“भारत की सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं। कामना करता हूं कि आप और सफल हों।” उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में मुकाम हासिल करने वाली भारतीय महिलाओं की तस्वीरों के कोलाज को भी पोस्ट किया जिनमें पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से लेकर क्रिकेटर मिताली राज शामिल हैं।