Home news Sawan 2023: सावन भर भगवान शिव को अर्पित करें ये चीजें, साल...

Sawan 2023: सावन भर भगवान शिव को अर्पित करें ये चीजें, साल भर रहेगी महादेव मां पार्वती की कृपा

सावन का पवित्र महीना आज यानी 4 जुलाई से प्रारंभ हो गया है। सावन का महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय है। ऐसा माना जाता है कि जो लोग इस महीने में पूरी श्रद्धा से भोलेनाथ की सेवा करते हैं उन्हें शुभ फल मिलता है। भोलेनाथ को प्रसन्न करना बहुत ही सरल है। इस माह रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव को प्रसन्न किया जा सकता है। जल चढ़ाने के बाद भक्त भगवान भोलेनाथ को भोग के रूप में बेलपत्र, शमी के पत्ते, कुशा, दूब, भांग, धतूरा और श्रीफल चढ़ाते हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति इस महीने में पूरे विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करता है, तो उसे सभी प्रकार के दुखों, चिंताओं और परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है। जानें भगवान शिव को नीचे बताई गई चीजें अर्पित करने से लोगों को क्या लाभ मिलता है।

सुख-समृद्धि पाने के लिए शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें- 

1. सावन के सोमवार के दिन यदि आप किसी तीर्थ या गंगा नदी से निकले जल से शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं तो ऐसे लोगों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

2. शिवलिंग पर लगातार जल चढ़ाने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और बीमारियां दूर होती हैं।

3. अगर कोई व्यक्ति शारीरिक रूप से कमजोर, थका हुआ और बीमार महसूस करता है तो उसे शिवलिंग पर गाय के दूध से बना शुद्ध घी चढ़ाना चाहिए, ऐसा करने से मानसिक और शारीरिक शक्ति बढ़ती है।

4. शिवलिंग पर दही चढ़ाने से लोगों को सभी प्रकार की धन-संपत्ति प्राप्त होती है और परिवार में खुशहाली बनी रहती है।

5. भगवान शिव को कुशा का जल या सुगंधित इत्र आदि चढ़ाने से सभी रोग और दोष दूर हो जाते हैं।

Exit mobile version