17.6 C
New York
Sunday, January 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Odd Even in Indore : इंदौर में कर्फ्यू की छूट में 28...

Odd Even in Indore : इंदौर में कर्फ्यू की छूट में 28 मार्च से वाहनों के लिए ऑड-ईवन

4

कोरोना संक्रमण के खतरे से बचाव के लिए देशभर में लॉकडाउन किया गया है। इंदौर में 15 मरीज मिलने के बाद प्रशासन ने और सख्ती करने का फैसला किया है। इसी सिलसिले में इंदौर में लगाए गए कर्फ्यू में छूट के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाहनों के संचालन के लिए ऑड-ईवन व्यवस्था लागू की जाएगी। तय व्यवस्था के तहत एक दिन ऑड नंबर, दूसरे दिन ईवन नंबर के वाहन बाहर निकल सकेंगे, जबकि तीसरे दिन पूरी तरह बंद रहेगा। यह व्यवस्था 28 मार्च से शुरू होगी। सभी नागरिक अनिवार्य रूप से मास्क लगाएंगे।

छूट के समय को सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक किया गया है। शासन ने तय किया है दो पहिया वाहन पर एक व्यक्ति और चार पहिया वाहन पर दो लोग ही घर बाहर निकल सकेंगे। छूट का समय घटाया  अब सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक मिलेगी छूट न इस दौरान एक दिन ऑड, एक दिन ईवन नंबर के वाहन और तीसरे दिन कोई वाहन नहीं निकलेंगे। बाहर निकले सभी लोगों के लिए मास्क लगाना होगा अनिवार्य। दो पहिया वाहन पर एक और चार पहिया पर दो ही लोग निकल सकेंगे। कोरोना से आवाजाही थमी तो कम हुआ

शहर का प्रदूषण कोरोना के कारण परेशान शहर के लिए एक राहत की खबर है। दरअसल, शहर में प्रशासन की सख्ती के बाद वाहन नहीं चलने से प्रदूषण के स्तर में भारी कमी आई है। बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक गुरुवार दोपहर शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 65 तक पहुंच गया था, जो काफी अच्छा था। इससे पहले कई दिनों से ये इंडेक्स 100 से ऊपर ही आ रहा था, जबकि कई बार तो 265 के उच्चतम स्तर को भी छू ��