17.6 C
New York
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news मिर्ची नहीं, केजरीवाल ने खुद ही फेंकवाया खुशबूदार पाउडर- मनोज तिवारी

मिर्ची नहीं, केजरीवाल ने खुद ही फेंकवाया खुशबूदार पाउडर- मनोज तिवारी

16

आम आदमी पार्टी के मुखिया व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर मिर्च फेंकने को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में जमकर राजनीति हो रही है। आम आदमी पार्टी मिर्ची फेंकने वाले को बीजेपी का आदमी साबित करने में जुटी है तो बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने खुद ही खुशबूदार पाउडर फेंकवाया है।Image result for मिर्ची नहीं, केजरीवाल ने खुद ही फेंकवाया खुशबूदार पाउडर- मनोज तिवारीबता दें कि दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने इस घटना को सुनियोजित अटैक करार दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने तुरंत ही हमले की निंदा की थी, लेकिन मुझे संदेह है कि यह हमला मनगढ़ंत तो नहीं है।

उन्होंने दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘ये जो केजरीवाल की नीति है चप्पल फेंकवा कर सहानुभूति अर्जित करना, जिस तरह (लाल मिर्च वाला ) व्यक्ति बयान बदल रहा है, जिस तरह उसे मुख्यमंत्री ऑफिस से फोन आया पास बदलवाने के लिए, इन सबके आधार पर, अब मैं बोल सकता हूं कि चुनाव के समय की यह केजरीवाल की कार्य प्रणाली है.’ साथ ही मनोज तिवारी ने लाल मिर्च पर ही सवाल उठा दिया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने खुद ही खुशबूदार पाउडर फेंकवाकर यह सारा ड्रामा किया है।

दूसरी ओर, आप की ओर से यह दावा किया जा रहा है कि लाल मिर्ची फेंकने वाले शख्स अनिल शर्मा का ताल्लुक बीजेपी से है। पार्टी से जुड़े नेता अंकित लाल ने ट्वीट या शेयर करते हुए एक फेसबुक पेज को अनिल का पेज साबित करते हुए पोस्ट किया है। आप से जुड़े कई नेता इस पोस्ट को शेयर कर रहे हैं।Image result for मिर्ची  केजरीवालबता दें कि, दिल्ली सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यालय के बाहर आरोपी अनिल कुमार ने मंगलवार को उन पर लाल मिर्च का पाउडर फेंका था। वारदात के बाद दिल्ली पुलिस ने अनिल को गिरफ्तार कर लिया और इस घटना के संबंध में आईपी एस्टेट थाने में केस दर्ज कर पूछताछ की। दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी अनिल शर्मा अपनी मां के मेडिकल ट्रीटमेंट की एप्लीकेशन लेकर सचिवालय गया था. आरोपी की मां बीमार है. वह सहायता के लिए सीएम से मिलने पहुंचा था, उसी आधार पर उसे एंट्री मिली। इधर इस हमले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है।