17.6 C
New York
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या

नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या

5

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों ने ग्रामीण की गला घोटकर हत्या कर दी है। नक्सलियों ने ग्रामीण पर पुलिस मुखबीर होने का आरोप लगाया है। सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जिले के फुलबगड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़ेसेट्टी गांव के जंगल में नक्सलियों ने ग्रामीण पोड़ियम सिंगा की हत्या कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया,

‘‘पुलिस को जानकारी मिली है कि हथियारबंद नक्सलियों का एक समूह बड़ेसेट्टी गांव पहुंचा और वह सिंगा को अपने साथ जंगल की ओर ले गए। बाद में नक्सलियों ने जंगल में जन अदालत में सिंगा की रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी। नक्सलियों ने सिंगा पर पुलिस मुखबीर होने का आरोप लगाया है। ’’उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को गांव की ओर रवाना किया गया है।