17.6 C
New York
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home राज्य उत्तराखंड रुड़की में पानी के प्लांट पर चोरों का धावा, दरवाजा तोड़कर कई...

रुड़की में पानी के प्लांट पर चोरों का धावा, दरवाजा तोड़कर कई सामान चोरी

5

रुड़की के कस्बा नारसन में चोरों ने एक पानी के प्लांट में धावा बोलकर काफी सामान चोरी कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कस्बे में काफी समय से एक वाटर प्लांट लगा हुआ है इसके जरिए क्षेत्र में पानी की आपूर्ति की जाती है। सोमवार रात को किसी समय चोरों ने प्लांट के दरवाजे तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

इसके बाद चोरों ने यहां पर समर सिविल पंप आरओ व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरी होने की जानकारी सुबह कर्मचारियों को मिली जब वह प्लांट चलाने के लिए पहुंचे। इस संबंध में सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। बताते चलें कि कोरोना कर्फ्यू के चलते नारसन कस्बे में इस समय अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है।यूपी बॉर्डर होने की वजह से यहां पर ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। ऐसे में चोरी की घटना ने पुलिस की सुस्ती की पोल खोल दी है।