उत्तर प्रदेश में कारगर रहा योगी आदित्यनाथ मॉडल, नियंत्रण में कोरोना वायरस संक्रमण

0

कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ का फॉर्मूला बेहद कारगर साबित हो रहा है। ट्रैक, टेस्ट एंड ट्रीट के फॉर्मूला से प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की सेकेंड स्ट्रेन काफी नियंत्रण में है। बीते 24 घंटे की जो सैंपल रिपोर्ट आई है, उसके अनुसार 524 नए केस सामने आए, जबकि 1757 लोग इसके कहर से उबरे भी हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के मॉडल से प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार काफी थम गई है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। जिसके तहत आने वाले दिनों में यूपी के अन्य कई जिलों के भी जल्द ही कोरोना मुक्त हो जाने की संभावना है। प्रदेश में शनिवार को 2.74 लाख टेस्ट के बावजूद पिछले 24 घंटे में सिर्फ 524 पॉजिटिव केस मिले हैं। प्रदेश अब रिकवरी रेट भी 98.1 प्रतिशत हो गया है। प्रदेश के अब 65 जिलों में 300 से कम एक्टिव केस हैं। अब दस जिलों में ही 300 से अधिक एक्टिव केस हैं। प्रदेश में कोरोना के 11,127 संक्रमितों में से 3,791 यानी 34 फीसद एक्टिव केस दस जिलों में हैं। लखनऊ में सर्वाधिक 496 एक्टिव केस हैं। अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.1 फीसद हो गया है। प्रदेश में अब रोज 2.74 लाख टेस्ट हो रहे हैं। अब तक 5 करोड़ 30 लाख टेस्ट करने वाला उत्तर प्रदेश अकेला राज्य है। प्रदेश में करीब एक लाख गांवों में 70,000 से अधिक निगरानी समितियों ने घर घर जाकर की संक्रमितों की पहचान कर रही है। इसी वजह से 25 करोड़ की सबसे ज्यादा आबादी के बाद भी उत्तर प्रदेश में मृत्यु दर महाराष्ट्र और दिल्ली जैसे बेहद कम आबादी वाले राज्यों से बेहद कम रही है प्रदेश में अभी तक दो करोड़ से भी अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। फिलहाल प्रदेश में रोजाना लगभग चार लाख डोज लगाई जा रही हैं। सरकार का लक्ष्य जून में ही एक करोड़ वैक्सीन की डोज लगवाने का है। इसका लाभ 18 से 44 तथा 45 से अधिक आयु वर्ग के लोगों को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण को रोकने और कोरोना की तीसरी संभावित लहर से बचने के लिए युद्धस्तर पर वैक्सीनेशन का भी अभियान चलाया जा रहा है। अब तक प्रदेश के 02 करोड़ 15 लाख 88 हजार 323 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। उत्तर प्रदेश में औसतन रोजाना चार लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। जिसके चलते बीते 24 घंटों में 3,91,441 लोगों का टीकाकरण किया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अगले दो-तीन दिनों के भीतर पांच से छह लाख लोगो को रोजाना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। जुलाई माह में रोजाना 10 से 12 लाख लोगो का वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य निर्धारित है। 2020 से ही कोरोना लागू होते ही जहां दूसरे राज्यों के मुख्यंत्री केंद्र सरकार के आगे रोना धोना मचाए हुए थे, वहीं योगी आदित्यनाथ ने अपनी अनोखी हेल्थ मैनेजमेंट लागू कर दी। अनोखी इसलिए क्योंकि इस मैनेजमेंट में लॉकडाउन के दौरान, जहां केस बढ़ेंगे, वहां निजी कंपनियों की तर्ज पर डीएम और प्रसासनिक अधिकारियों की रेटिंग जैसा सिस्टम हो  गया। इसका असर नोएडा में भी दिखा, जहां योगी केस बढ़ने पर योगी आदित्यनाथ ने सीधे ही फटकार लगा दी और इसका वीडियो भी वायरल हो गया। एक अधिकारी के तबादले के साथ ही पूरे महकमों में हड़कंप मच गया, पूरे 2020 में जो हेल्थ मैनेजमेंट हुई, जिस तरह से सरकारी सिस्टम ने घर घर पहुंचकर लोगों को जांच और सुविधाएं दीं, वो अपने आप में एतिहासक है।