17.6 C
New York
Friday, January 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home राज्य राजस्थान क्या कुलधरा वाकई भूतिया जगह है, जानिए कुलधरा से जुड़ी सारी कहानियां...

क्या कुलधरा वाकई भूतिया जगह है, जानिए कुलधरा से जुड़ी सारी कहानियां और तथ्य

68

क्या कुलधरा वाकई भूतिया जगह है, क्या कुलधरा गांव में कोई नहीं रहता, आखिर गए कहां इस गांव के लोग और क्या है वजह?

जब भी हम कोई भूतिया सीरियल या देश के Haunted Places की बात करते हैं तो ये तमाम सवाल हमारे दिमाग में आते हैं, क्योंकि कुलधरा को देश की Most Haunted Places की लिस्ट में शामिल किया जाता है। पर क्या भूत वाकई होते हैं और होते है तो सिर्फ सुनसान जगहों पर ही क्यों मिलते हैं। भूत होते है या नहीं इन सभी सवालों के जवाब तो हम नहीं दे सकते, पर कुलधरा की क्या कहानी है और स्थानीय लोगों के अनुसार किसकी आत्मा वहां रहती है… इतना आपको जरुर बता सकते हैं।

आस-पास के लोगों की मानें तो कुलधरा गांव की भूतिया कहानी उन लोगों से जुड़ी है जो वहां 200 साल पहले रहते थे। दरअसल 200 साल पहले इस गांव में ब्राहामण रहा करते थे।

आस-पास के 80 से ज्यादा गांवों में रहते थे पालीवाल ब्राह्मण

कुलधरा के आस-पास के लगभग 84 गांव पालीवाल ब्राह्मणों के थे। एक दिन कुलधरा रियासत के दीवान सालत सिंह की एक ब्राह्मण की बेटी पर नजर पड़ी, वो उससे प्यार करने लगा और गांव के ब्राह्मणों के सामने उसकी उस लड़की से शादी करवाने की जिद्द करने लगा।

पर ब्राह्मणों ने इसके लिए मना कर दिया और दीवान सालत सिंह से परेशान होकर गांव के सारे पालीवाल ब्राह्मण रातों-रात गांव छोड़कर चले गए।

ब्राहामण जाते हुए गांव को बना गए श्रापित

वहां के निवासी ब्राहामणों ने जाते समय उस गांव को श्राप दिया कि ये जगह कभी आबाद नहीं हो सकती। इसलिए वहां आज तक कोई भी रह नहीं पाया।

इतिहासकारों के मुताबिक पालीवाल ब्राह्मणों ने गांव छोड़ते हुए अपनी संपत्ति जिसमें भारी मात्रा में सोना-चांदी और हीरे-जवाहरात थे, उसे जमीन के अंदर दबा दिया था। लेकिन आज तक कोई उसे ढ़ूढ नहीं पाया। ऐसा माना जाता है कि जो भी उस सोने को ढूढ़ने जाता है वो कभी गांव से लौटकर नहीं आता।

गांव में कुछ ना कुछ असामान्य है- रिसर्च

मई 2013 मे दिल्ली से भूत प्रेत व आत्माओं पर रिसर्च करने वाली एक Parnormal Society की टीम ने कुलधरा गांव में रात बिताई थी। टीम ने भूतों पर तो कुछ नहीं कहा पर यह जरुर माना कि इस गांव में कुछ न कुछ असामान्य जरूर है।

Also Readhttps://indiagramnews.com/featured/corona-vaccination-set-new-record-in-india/