17.6 C
New York
Thursday, January 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news सोमनाथ भारती के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन…

सोमनाथ भारती के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन…

10

आप विधायक सोमनाथ भारती के महिला एंकर पर अभद्र व आपत्तिजनक शब्दों की टिप्पणी करने के मामले में अब दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा और नई दिल्ली जिला भाजपा महिला मोर्चा और नई दिल्ली जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती पर हल्ला बोलते हुए वीरवार को आप विधायक सोमनाथ भारती के आवास पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।सोमनाथ भारती के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन...प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व महिला मोर्चा की अध्यक्ष पूनम पाराशर झा और नई दिल्ली जिला के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने किया। पूनम झा ने कहा कि सोमनाथ भारती द्वारा महिला टीवी एंकर पर की गई अभद्र टिप्पणी आम आदमी पार्टी व उनके नेताओं की छोटी व औछी सोच का प्रमाण है।

महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्ता सोमनाथ भारती को महिलाओं के सम्मान करने का सबक सिखाने के लिए आई हैं। ये वही सोमनाथ भारती है जो महिलाओं के आत्मसम्मान को पहले भी कई बार ठेस पहुंचा चुके हैं, इन्होंने अपनी पत्नी को भी नहीं छोड़ा।  भारती को सजा मिलने तक भाजपा महिला मोर्चा प्रदर्शन जारी रखेगी। प्रदेश महामंत्री राजेश भाटिया ने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल पर हुआ मिर्च पाउडर हमला आम आदमी पार्टी के मुखिया केजरीवाल के इशारे पर किया गया सुनियोजित हमला है।सोमनाथ भारती के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन...वहीं बीजेपी नेता विजेन्द्र गुप्ता ने कहा है कि महिला पत्रकार से अभद्रता और उसके बाद महिलाओं की गरिमा पर चोट पहुंचाने, कार्रवाई न करने के अक्षम्य अपराध के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व कानून मंत्री और विधायक सोमनाथ भारती और दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाती मालवाल को अविलंब जनता से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पूरे घटनाक्रम में सोमनाथ भारती ही नहीं बल्कि उनके बचाव में उतरे मुख्यमंत्री और इस घटना की भत्र्सना करने वाली दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालिवाल भी पूरी तरह बेनकाब हो गई हैं।सोमनाथ भारती के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन...बता दें कि आप विधायक सोमनाथ के खिलाफ महिला एंकर ने नोएडा के महिला थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है। हालांकि टीवी शो में बहस के कुछ ही देर बाद भारती ने ट्वीट कर आरोप लगाया था कि चैनल ने उनके बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया है। उन्होंने कहा कि वे सभी महिलाओं का सम्मान करते हैं। मैंने महिला एंकर को टारगेट कर कुछ भी नहीं कहा है। फिर अगर उन्हें मेरी बातों से ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं!