17.6 C
New York
Sunday, February 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news राजधानी में रोड रेज का कहर, बाइक टच होने पर युवक को...

राजधानी में रोड रेज का कहर, बाइक टच होने पर युवक को मारी गोली…

4

राजधानी में जुर्म की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। वही अब दिल्ली के पांडव नगर से रोड रेज का मामला सामने आया है। यहां एक युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात बीती रविवार रात की है।राजधानी में रोड रेज का कहर, बाइक टच होने पर युवक को मारी गोली...जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम योगेश है, जो अपनी बाइक से पांडव नगर के 24 सेवन स्टोर पर कुछ सामान लेने जा रहा था, तभी उसकी बाइक एक कार से टकरा गई, जिस के बाद कार में सवार दो युवकों से योगेश की झड़प हुई। विवाद बढ़ने पर कार सावर लोगों ने पिस्तौल निकालकर योगेश पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पांडव नगर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, योगेश चिल्ला गांव का रहने वाला था और उसका भाई पास के ही कुकरेजा अस्पताल में भर्ती था। योगेश अस्पताल से ही इस स्टोर में आया था।