17.6 C
New York
Thursday, January 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home desh क्या नोएडा में किसानों का बढ़ता रोष दे रहा है किसान आंदोलन...

क्या नोएडा में किसानों का बढ़ता रोष दे रहा है किसान आंदोलन 2.O के आगाज की चेतावनी

60

क्या नोएडा के किसानों का प्रदर्शन, किसान आंदोलन 2.O का आगाज?

गाजियाबाद- नोएडा-एनसीआर में किसानों का सरकार के लिए रोष बढ़ता जा रहा है। नोएडा अथॉरिटी के बाहर कई दिनों से किसान धरना कर रहे हैं जिसके बाद अब धीरे-धीरे उनका पेशेंस लेवल कम होता जा रहा है। गुरुवार 8, फरवरी आज किसान परिषद ने दिल्ली कूच करने का ऐलान किया था। जिसके बाद से ही नोएडा-गाजियाबाद के आस-पास के सभी बॉडर्स पर पुलिस बल लगातार तैनात हो गई थी। दिल्ली से लगने वाले बाईपास और NH 9 पर बेरिकेडिंग कर दी गई है। सभी गाड़ियों की चैंकिग हो रही है। ड्रोन से भी दिल्ली बॉर्डरों पर नजर रखी जा रही है। किसान अब हजारों की संख्या में जुड़कर संसद तक मार्च निकालने की पूरी तैयारी कर रहे हैं।

अथॉरिटी- किसानों के बीच हो चुकी हैं कई बार बातचीत

आपको बता दें किसान कई दिनों से नोएडा अथॉरिटी के बाहर धरना कर रहे थे। किसानों की मुआवजे और जमीन से जुड़ी कई मांगें हैं, जिसे किसान चाहते हैं कि सरकार उनकी मांगों को जल्द से जल्द सुनकर उनकी समस्याओं को सुलाझाएं। नोएडा अथॉरिटी के चेयरमैन मनोज सिंह किसानों से उनकी समस्या सुनकर उन्हें सुलाझने की कोशिश कर चुके हैं, पर अब तक कोई नतीजा नहीं निकला। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली बॉर्डरों पर धारा 144 लागू कर दी है।

प्रदर्शन के बीच आम-जनता हो रही परेशान

वहीं इन सबके बीच आम जनता भी काफी परेशान हो रही है। नोएडा- गाजियाबाद बॉडर्स पूरे जाम हैं। नोएडा, गाजियाबाद और आस-पास के लोग घंटों जाम में फंसे रहने को मजबूर हैं। नौकरियों पर जाने वाले लोग लेट हो रहे हैं। अब सवाल ये हैं कि कहीं पहले की तरह दिल्ली-एनसीआर में वापस किसानों का प्रदर्शन बड़े स्तर पर ना पहुंच जाए।