17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood कंगना रनौत के विवादित ट्वीट पर पटियाला हाउस कोर्ट ने दिल्ली पुलिस...

कंगना रनौत के विवादित ट्वीट पर पटियाला हाउस कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगा जवाब

12

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत शुरू से ही अपनी धाकड़पन और अपने अलग अंदाज़ के लिए जानी जाती है| देश में जब भी कुछ घटना हुई है तो कंगना ने कभी अपनी चुपी रखीं न ही वह किसी से डरती है हर बार निडरता से वो अपनी बात सब के सामने रखती आयी है। इस बार भी देश में चल रहे किसान आंदोलन में कंगना रनौत ने किसानों पर टिप्पणी करते हुए कुछ ट्वीट किए थे, जिसके खिलाफ अदालत में याचिका दायर की गई थी. जिसके चलते कंगना द्वारा किए गए विवादित ट्वीट पर पटियाला हाउस कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है|

बुधवार को इसी मसले पर दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई हुई, अब अदालत ने दिल्ली पुलिस ने एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी है| दिल्ली की अदालत ने पुलिस से कंगना रनौत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करने के लिए कथित तौर पर अपमानजनक ट्वीट पोस्ट करके विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के लिए रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कहा।कोर्ट ने सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता मनजिंदर सिरसा के वकील से पूछा कि अगर किसी ने सोशल मीडिया पर कुछ कहा है, तो वो आपके लिए इतना जरूरी क्यों है? कितने लोग हमारे देश में ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं?

अदालत में याचिकाकर्ता द्वारा कहा गया कि अगर कंगना रनौत कुछ ट्वीट करती हैं, तो वो मीडिया में भी प्रकाशित होता है| ऐसे में कंगना के द्वारा दिया गया ऐसा बयान सांप्रदायिक तनाव का कारण बन सकता है| हालांकि, कोर्ट ने फिर पूछा कि कितने लोग सोशल मीडिया पर हैं या अखबार पढ़ते हैं?

आपको बता दें कि अभिनेत्री कंगना रनौत किसानों के आंदोलन के खिलाफ लगातार ट्विटर पर मुखर रही हैं. बीते साल 29 नवंबर, 4 दिसंबर और इस साल 2 फरवरी को कंगना रनौत ने किसान आंदोलन के खिलाफ ट्वीट किया था और किसानों की तुलना आतंकवादियों से की थी. अब इस मामले की सुनवाई 24 अप्रैल को की जाएगी. कंगना रनौत द्वारा किए गए इन ट्वीट के खिलाफ ही मनजिंदर सिरसा ने अदालत में याचिका दायर की है. अदालत से मांग की गई है कि कंगना रनौत के खिलाफ केस दर्ज करने की इजाजत दी जाए. कंगना रनौत की ओर से किसान आंदोलन में शामिल लोगों की तुलना आतंकवादियों से की गई थी, साथ ही पैसे लेकर आंदोलन में जाने का आरोप भी लगाया गया था.