17.6 C
New York
Wednesday, January 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news सफाई को लेकर मुलायम की समधन सहित चार अधिकारियों पर 50-50 लाख...

सफाई को लेकर मुलायम की समधन सहित चार अधिकारियों पर 50-50 लाख का हर्जाना

17

एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में स्वच्छता के लिए “स्वच्छ भारत अभियान” चला रहे है वहीं दूसरी तरफ कुछ भ्रष्ट अधिकारी देश को गंदा करने में लगे है। ऐसा ही एक मामला है जिसमें गोमती नदीं के आसपास सफाई को लेकर चार अधिकारियों की लापरवाही के कारण नगर निगम पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने दो करोड़ का जुर्माना लगाया था अब दो करोड़ की भरपाई इन चार अधिकारियों से 50-50 लाख लेने के निर्देश दिए हैं।

एक महीने पहले एनजीटी ने नगर निगम को गोमती तटों के आसपास से कचरा हटाने के निर्देश दिए थे मगर तट के किनारे कूड़ा पड़ा होने और नाली की गंदगी गोमती में जाने को लेकर सोमवार को एनजीटी ने नगर निगम पर दो करोड़ का पर्यावरणीय जुर्माना लगाया था।                      

चारों को नोटिस जारी करते हुए नगर आयुक्त ने इस हरजाने की भरपाई अब पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की समधन अम्बी बिष्ट, नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी ने जिम्मेदार मुख्य अभियंता सिविल एसपी सिंह, मुख्य अभियंता विद्युत यांत्रिक राम नगीना त्रिपाठी और  जोनल अधिकारी जोन तीन राजेश गुप्ता पर 50-50 लाख रुपये की वसूली के निर्देश दिए हैं।