17.6 C
New York
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news केजरीवाल के घर के बाहर सफाई कर्मियों ने मचाई आफत

केजरीवाल के घर के बाहर सफाई कर्मियों ने मचाई आफत

5

देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 3 हफ्तों से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। जिसके बाद आज यानि गुरुवार को सफाई कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास के बाहार प्रदर्शन किया। ईस्ट MCD के सैकड़ों कर्मचारियों अपनी वेतन की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी सीएम के घर पहुंचे और वहां पर नारेबाजी की। आपको बता दें कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का ये 23वां दिन है।

सभी सफाई कर्मचारियों की मांग है कि जो सफाई कर्मचारी अनियमित हैं उनकी नौकरी पक्की की जाए। देश ने अभी ही दो दिन पहले ही गांधी जयंती मनाई है, जिस पर देशभर में सफाई का अभियान चलाया जा रहा है. लेकिन राजधानी में ही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पूरा शहर कूड़े का ढेर बन गया है. कर्मचारियों ने 12 सितंबर को हड़ताल शुरू की थी।

गौरतलब है कि सफाई कर्मचारियों की इस हड़ताल पर राजनीति भी लगातार जारी है। राजधानी में फैली इस गंदगी को लेकर कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी और बीजेपी पर हमला बोला है। कांग्रेस प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि एक तरफ पीएम मोदी धूमधाम से स्वच्छ भारत अभियान चला रहे हैं, तो दूसरी तरफ दिल्ली में हर जगह पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।