17.6 C
New York
Saturday, January 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news 31 अक्टूबर से खुल सकता है, सिग्नेचर ब्रिज

31 अक्टूबर से खुल सकता है, सिग्नेचर ब्रिज

4

वजीराबाद में यमुना नदी पर बन रहे सिग्नेचर ब्रिज को खोलने की चल रही तैयारी के बीच इसे पर्यटन केंद्र के रूप में भी विकसित करने की कवायद भी तेज हो गई है। सिग्नेचर ब्रिज के 154 मीटर ऊंचे टावर के शीर्ष पर 4 फ्लोर में ग्लास बॉक्स दिसम्बर तक तैयार करने की प्लॉनिंग की गई है।
लोग लिफ्ट के जरिए ग्लास बॉक्स में आकर दिल्ली का नजारा देख सकेंगे। लिफ्ट अगले वर्ष मार्च तक लगा दी जाएगी। पर्यटन की दृष्टि से ब्रिज के आसपास पार्किंग व रेस्त्रां की भी सुविधा दी जाएगी।एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सिग्नेचर ब्रिज को खोलने की तय डेडलाइन 31 अक्तूबर तक इसे खोल दिया जाएगा। लेकिन सिग्नेचर ब्रिज को पर्यटन हब बनाने के लिए इससे संबंधित कार्य जारी रहेंगे। टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में इसे विकसित करने का काम अगले साल मार्च तक पूरा होने की उम्मीद है।
ब्रिज पर आने वालों को धनुष के आकार का स्टील से बनाए गए पाइलन टावर के शीर्ष पर जाने की अनुमति होगी। इससे लोगों को कुतुबमीनार से दोगुनी ऊंचाई पर आकर दिल्ली व यमुना को देखने का मौका मिलेगा। टावर के ऊपर से दिल्ली का विहंगम दृश्य देखने को मिलेगा।मुख्य ब्रिज वजीराबाद बैराज के सामने 2 वड़े पिलरों पर खड़ा किया गया जो 675 मीटर लंबा है। इस ब्रिज के चालू होने से लोगों का कम से कम 30 मिनट बचेगा। इससे दिल्ली से गाजियाबाद के बीच भी आवागमन सुगम हो जाएगा। खजूरी खास, तिमारपुर, नेहरू विहार, बुराड़ी और वजीराबाद आदि इलाकों से आने वालों को भी लाभ होगा। बता दें कि सिग्नेचर ब्रिज 1,518 करोड़ की लागत में बनकर तैयार हुआ सिग्नेचर ब्रिज इसकी ऊंचाई 154 मीटर है। धनुष के आकार का स्टील से बनाया गया टावर है, टावर के साथ यमुना पर बनने वाले पुल के लिए 250 मीटर लंबा स्पैन 8 लेन का है। इसे पूरा करने के लिए विशेष प्रकार की वेल्डिंग की आवश्यकता पड़ी। वही पूरी प्रक्रिया में चार स्तरीय गुणवत्ता की भी जांच की गई। टावर को बांधने के लिए दो बड़े फाउंडेशन वेल बनाए गए।