17.6 C
New York
Saturday, January 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news दिल्ली के मुख्य सचिव बनें विजय कुमार देव

दिल्ली के मुख्य सचिव बनें विजय कुमार देव

20

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय देव को दिल्ली का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। इस संबंध में गृह मंत्रालय ने फैसला लिया है। गृह विभाग के सूत्रों की ओर से पहले संभावना जता दी थी कि इस पद के लिए चल रहे नामों की चर्चा में विजय देव का नाम सबसे ऊपर है।दिल्ली के मुख्य सचिव बनें विजय कुमार देवबताया जा रहा है कि गृह मंत्रालय ने दिल्ली के मुख्य सचिव के लिए तीन नामों पर चर्चा की थी। इसमें विजय देव, एनडीएमसी के चेयरमैन नरेश कुमार और दिल्ली के अतिरक्त मुख्य सचिव मनोज परिदा का नाम शामिल थे। सभी नामों पर विचार करने के बाद विजय सिंह देव के नाम पर मुहर लगी है।
वहीं दिल्ली के मुख्य सचिव रहे अंशु प्रकाश को अब टेलिकॉम डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी दी गई है। उनका ट्रांसफर कर उन्हें अब टेलिकॉम डिपार्टमेंट में अडिशनल सेक्रटरी का पद दिया गया है।अंशु प्रकाशबता दें कि अंशु प्रकाश पिछले साल 1 दिसंबर को दिल्ली के चीफ सेक्रटरी बने थे उनका नाम तब सुर्खियों में आया था जब उन्होंने सीएम हाउस में उनके साथ मारपीट का आरोप लगाया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप के 11 विधायकों के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की गई थी। सीनियर आईएएस अधिकारी अंशु प्रकाश 1986 बैच और अरुणाचल-गोवा-मिजोरम एवं केंद्र शासित (एजीएमयूटी) कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।