17.6 C
New York
Thursday, January 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट और लाइसेंस अब बनेंगे साइबर कैफे में

बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट और लाइसेंस अब बनेंगे साइबर कैफे में

5

अब पूर्वी दिल्ली इलाके में साइबर कैफे से नगर निगम द्वारा बनाए जाने वाले हेल्थ ट्रेड लाइसेंस, वेटनरी ट्रेड लाइसेंस, फैक्ट्री ट्रेड लाइसेंस, जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए अप्लाई किया जा सकता है। यहां भी वही फीस देनी होगी जो नगर निगम चार्ज करता है।

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के निर्देशानुसार ये साइबर कैफै नए लाइसेंस के लिए अधिकतम 250, लाइसेंस नवीकरण के लिए अधिकतम 150 और जन्म अथवा मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए अधिकतम 50 रुपये फीस वसूल सकते हैं। बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट और लाइसेंस अब बनेंगे साइबर कैफे मेंपूर्वी दिल्ली नगर निगम के मेयर बिपिन बिहारी सिंह ने कहा कि फिलहाल 18 साइबर कैफे को लाइसेंस जारी किया गया है। दूसरे कैफे को भी लाइसेंस दिए जाएंगे। इन साइबर कैफे को पूर्वी दिल्ली नगर निगम का यूजर आईडी और पासवर्ड दे दिया गया है ताकि वो निगम कर्मचारी की तरह ही लोगों को प्रमाण पत्र दे सकें। जिससे घर के पास से ही आप लाइसेंस बनवा सकते हैं। साथ ही ये भी दावा किया है कि इससे लोगों की सुविधा तो बढ़ेगी ही साथ ही काफी हद तक भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी।