17.6 C
New York
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news राष्ट्रीय पाक मुर्दाबाद के नारों से गूंजा काबुल, राजधानी में खुलकर हो रहा...

पाक मुर्दाबाद के नारों से गूंजा काबुल, राजधानी में खुलकर हो रहा पाक का विरोध

14

पाक मुर्दाबाद के नारों से गूंजा काबुल, राजधानी में खुलकर हो रहा पाक का विरोध

पाक मुर्दाबाद-अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन ने रफ्तार पकड़ ली है। अफगानिस्तानी लगातार पाक के खिलाफ सड़कों पर उतरकर पाक मुर्दाबाद के नारे लगाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ हो रही इस नारेबाजी को रोकने के लिए तालिबानों ने आंदोलनकारियों पर अंधाधूध फायरिंग की। इस प्रदर्शन में भारी संख्या में अफगानी महिलाएं भी शामिल हैं।

पाकिस्तान तालिबानियों के साथ मिलकर पंजशीर में नॉर्दन एलायंस के खिलाफ लड़ाई लड़ कर रहा था। यही वजह है कि काबुल की सड़कों पर लोग पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं। पाकिस्तान अब खुलकर तालिबानियों का साथ दे रहा है जिसके अफगानी लोग बहुत परेशान हैं।

पाक ISI चीफ फैज हमीद भी अफगानिस्तान के दौरे पर हैं। फैज हमीद ने अफगानिस्तान पहुंचने के बाद मीडिया को जानकारी दी कि अफगानिस्तान में सब ठीक है, पर पता नहीं वे किसके ठीक होने की बात कर रहे हैं- तालिबानियों के या वहां के लोगों के। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में प्रदर्शनकारी सेरेना होटल की ओर बढ़ रहे हैं। सेरेना होटल में ही ISI चीफ रुके हुए हैं। वे एक सप्ताह से अफगानिस्तान में ही हैं।

साथ ही ये तस्वीर भी देख लीजिए। ये तस्वीर अफगानिस्तान के एक विश्वविद्यालय की है जहां तालिबानियों के डर के कारण लड़कों और लड़कियों के बीच में पर्दा लगाकर शिक्षक पढ़ा रहे हैं।