17.6 C
New York
Sunday, February 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood मुमताज की मौत की फैली अफवाह , जानें मामला

मुमताज की मौत की फैली अफवाह , जानें मामला

2

सोशल मीडिया कि दुनिया में हर बार किसी न किसी एक्टर या एक्ट्रस की मौत की झुठी अफवाह उड़ती रहती है। ऐसी ही एक झूठी अफवाह बॉलीवुड के 60 लके दशक कि मशहूर एक्ट्रेस मुमताज़ के निधन की अफवाह फैलाई जा रही थीं। जिसके बाद अब उनके परिवार ने मुमताज के निधन की खबरों को खारिज किया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरें थी कि मुमताज़ का निधन हो गया है।

उनके परिवार के एक सदस्य ने बताया, “वो जिंदा हैं और तंदरुस्त हैं। साथ ही वो जानना चाहती हैं कि सब क्यों झूठी खबरें फैला रहे हैं”। पिछले साल अप्रैल में भी उनके निधन की अफवाह उड़ी थी, जिसे मुमताज़ की छोटी बेटी तान्या माधवानी ने सोशल मीडिया पर खारिज किया था। तान्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने सबको बताया कि उनकी मां बिल्कुल स्वस्थ हैं और आजकल रोम में हैं। इसके बाद तान्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुमताज की तस्वीरें भी शेयर की।

1970 के दशक की फेमस एक्ट्रेसेज शुमार मुमताज़ ने मेला, अपराध, नागिन, ब्रह्मचारी, राम और श्याम, दो रास्ते, फौलाद, वीर भीमसेन, सिकंदर-ए-आजम, रुस्तम-ए-हिंद और डाकू मंगल सिंह और खिलौना’जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जौहर दिखाया है।