17.6 C
New York
Saturday, January 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Crime मुंबई में अहमद ने किया कुत्तों का रेप?

मुंबई में अहमद ने किया कुत्तों का रेप?

12

इंसानियत तब शर्मसार हुई जब मुंबई में एक वृद्ध को गिरफ्तार किया गया कुत्तों से कुकर्म के आरोप में इस शख्स का नाम अहमद शाह है। शाह को लेकर अब कई चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। करीब 30 से 40 कुत्तों को अपनी हवस का शिकार बना चुका है  68 वर्षीय शाह का कहना है की ये कोई क्राइम नहीं है । पेशे से वह एक सब्जी विक्रेता है। इस गंदी मानसिकता वाले व्यक्ति की ये घिनौनी हरकत का यह मामला मुंबई के अंधेरी पश्चिम इलाके के डीएन नगर थाना क्षेत्र का है। अहमद शाह ने एक कुत्ते से हरकत की तो कुछ लोगों ने उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मोहानी ने शिकायत में कहा कि उन्हें जुहू गली निवासी किसी व्यक्ति ने फोन किया था। उसने आरोपी द्वारा क्षेत्र के कुत्तों से कुकर्म किए जाने की सूचना दी थी।थानाप्रभारी भरत गायकवाड़ ने बताया कि बॉम्बे एनिमल राइट् के अध्यक्ष विजय मोहानी ने एक वीडियो दिया है। इसमें आरोपी अहमद शाह को कुत्ते से कुकर्म करते हुए देखा जा सकता है। मोहानी ने बताया कि आरोपी शाह के परिवार ने वीडियो बनाने वाले शख्स की पिटाई भी की थी।पुलिस ने आरोपी अहमद शाह के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 377 (अप्राकृतिक कृत्य) और 429 (जानवर को मारना), पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।