17.6 C
New York
Thursday, September 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news मां बनीं टी.वी की ‘भाभी जी’, बेटे को दिया जन्म

मां बनीं टी.वी की ‘भाभी जी’, बेटे को दिया जन्म

4

टीवी सीरियल ‘भाबीजी घर पर हैं’ शो फेम एक्ट्रेस अनीता भाभी यानी सौम्या टंडन के घर खुशखबरी आई है। सूत्रों के मुताबिक, सौम्या टंडन ने बेटे को जन्म दिया है। शो से गायब होने के कारण, उनकी प्रेग्नेंसी थी। सौम्या ने कुछ समय पहले ही अपने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी के बारे में जानकारी दी थी।

उन्होंने लिखा था- ‘आज मैं जादूगर की तरह फील कर रही हूं। ऐसा लग रहा है कि मैं एक सुपरहीरो बन गई हूं. मैं प्रेग्नेंट हूं। मैं हर लम्हा जीने की कोशिश कर रही हूं।’ बता दें कि इससे पहले सौम्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई फोटोज़ शेयर की थी जिनमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं थीं।

बता दें कि सौम्या अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट की फोटोज और वीडियोज भी शेयर करती रहती हैं। वे अपनी हेल्थ को लेकर काफी सजग रहती है। सौम्या साल 2016 में अपने बॉयफ्रेंड सौरभ देवेंद्र सिंह संग शादी के बंधन में बंधीं थीं। दोनों शादी से पहले कई सालों तक रिलेशनशिप में साथ थी।

 सौम्या के वर्कफ्रंट की बात करें

भाबीजी घर पर हैं ‘ सीरियल से काफी लोकप्रियता कमा चुकी है। शो मे इनका नाम अनीता भाभी का है। बात दें इसी नाम से सौम्या घर-घर में प्रसिद्ध है।